Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजे वैदिक मंत्र: एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने की पारंपरिक शस्त्र पूजा

शांति व सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की कामना कर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं; पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। विजयादशमी के पावन पर्व पर आज मंगलवार, 20 अक्टूबर को पुलिस लाइन जांजगीर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ भव्य शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन व शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुख, शांति, समृद्धि और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मंगलकामना करते हुए समस्त नागरिकों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है यह परंपरा

दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा पुलिस महकमे की एक अत्यंत गौरवमयी और अभिन्न परंपरा है। यह आयोजन पुलिस बल के भीतर कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन और जनसेवा के प्रति अडिग संकल्प को नवीनीकृत करता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुलिस लाइन के साथ-साथ जिले के सभी थाना और चौकी परिसरों में भी संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने बल के साथ विधिवत शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई तथा आमजन की सुरक्षा का संकल्प दोहराया गया।

शस्त्र पूजा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान रहे मौजूद

पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य शस्त्र पूजा कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विजय कुमार पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सतरूपा तारम, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) चांपा लौकेश बंसल, जिला सेनानी योगिता साहू एवं रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button