कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला संकल्प बजट – पंकज अग्रवाल

जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत राज्य सरकार के संकल्प बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट का मूल केंद्र कृषि और ग्रामीण विकास है, जो राज्य की सामाजिक-आर्थिक संरचना का आधार है।
पंकज अग्रवाल के अनुसार बजट में किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं, वहीं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन को नई गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, सड़क, बिजली और जल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर गांवों की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समग्र रूप से संकल्प बजट 2026-27 कृषि-प्रधान छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भरोसेमंद प्रयास है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी।




