जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

जांजगीर: माँ देवी दाई मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारी तेज, 19 मार्च से सजेगा दरबार; जानें क्या होगा खास

जांजगीर-चांपा। हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के साथ ही चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। जिला मुख्यालय जांजगीर के पुरानी बस्ती स्थित ऐतिहासिक माँ देवी दाई मंदिर में इस बार नवरात्रि की तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी गई हैं। मंदिर को भव्य रूप देने के लिए साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
19 मार्च से प्रज्ज्वलित होंगे ज्योति कलश
मंदिर के पुजारी पं. सुदीप उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष 19 मार्च को हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर नवरात्रि का शुभारंभ होगा। इस दिन मंदिर में विधि-विधान से घट स्थापना की जाएगी और मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
सकल मनोरथ हेतु होगा दुर्गा सप्तशती पाठ
भक्तों की आस्था के केंद्र माँ देवी दाई मंदिर में इस वर्ष भक्तों के सकल मनोरथ की सिद्धि के लिए विशेष रूप से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। जो श्रद्धालु माँ के दरबार में पाठ कराना चाहते हैं या मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित करना चाहते हैं, वे मंदिर परिसर में संपर्क कर अपनी रसीद कटवा सकते हैं।
भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं माँ देवी दाई
ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से माँ देवी दाई की शरण में आता है, माता उसकी हर मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं। नवरात्रि के दौरान यहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं, जिसे देखते हुए मंदिर समिति सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम कर रही है।

Related Articles

Back to top button