जाँजगीर -चाँपा

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल अभनपुर के छात्र-छात्राओं का धार्मिक भ्रमण, मठ में मिला जगन्नाथ जी का प्रसाद

जांजगीर चाम्पा। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल अभनपुर, जिला रायपुर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान शिवरीनारायण का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नगर भ्रमण कर क्षेत्र के धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

मठ में मिला भगवान जगन्नाथ जी का प्रसाद
शिवरीनारायण मठ में विद्यार्थियों को भगवान जगन्नाथ जी का प्रसाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी अभनपुर से दर्शन के लिए यहां आए हैं।

विद्यालय के प्राचार्य व स्टाफ का किया सम्मान
महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने विद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ का साल तथा भगवान शिवरीनारायण का तैल चित्र भेंट कर सम्मान किया। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती त्रिपाठी ने मठ पीठाधीश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर सभी को आध्यात्मिक शांति और पुण्य लाभ की अनुभूति हुई।

त्रिवेणी संगम व खरौद में भी किया दर्शन
दर्शन के बाद छात्र-छात्राओं ने महानदी के त्रिवेणी संगम का भी अवलोकन किया और खरौद पहुंचकर भगवान लक्ष्मेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर सुखराम दास जी, त्यागी जी महाराज, टुक राम वर्मा, पुरेंद्र सोनी, गणेश नेताम, हर्ष दुबे, खगेश वर्मा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button