Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि होंगे विधायक धरमलाल कौशिक, 2 नवंबर को होगा जिला स्तरीय आयोजन

शासकीय हाई स्कूल मैदान में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम। स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ी गायक सुनील मानिकपुरी देंगे प्रस्तुति।

🔴 आज की बात | जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को जांजगीर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला मुख्यालय में आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह और पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल और नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 3 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

राज्योत्सव के अवसर पर दोपहर 3 बजे से शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके बाद शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील मानिकपुरी अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन में स्थानीय संस्कृति और कला की झलक देखने को मिलेगी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस जिला स्तरीय समारोह में जिले के नागरिकों से शामिल होकर उत्सव का हिस्सा बनने की अपेक्षा की गई है।

Related Articles

Back to top button