Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा: श्रीमती निवेदिता पाल (IPS) ने संभाला जिला पुलिस कप्तान का कार्यभार

जांजगीर-चांपा। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी श्रीमती निवेदिता पाल ने जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती पाल वर्तमान में 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छ.स.बल), रायगढ़ में सेनानी के पद पर कार्यरत हैं। शासन के निर्देशानुसार, जिले की कमान अब उनके हाथों में सौंपी गई है।

प्रशिक्षण पर गए SP विजय कुमार पाण्डेय
ज्ञात हो कि जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित ’48वीं आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग’ में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी श्रीमती निवेदिता पाल संभालेंगी।

कानून-व्यवस्था पर हुई अहम चर्चा
पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्रीमती निवेदिता पाल ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी महत्वपूर्ण ड्यूटी से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को सजगता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यभार ग्रहण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  उदयन बेहार, डीएसपी (मुख्यालय)  विजय पैकरा, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे और जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नवागत एसपी का स्वागत किया और जिले की भौगोलिक एवं आपराधिक स्थिति से अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button