Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाशिक्षा

बी.एड. में दाखिला लेने का आखिरी मौका आज: ज्ञानोदय कॉलेज जांजगीर में 05 और केशरी कॉलेज खोखरा में 08 सीटें रिक्त, जानिए SCERT के जरूरी नियम

तृतीय एवं अंतिम चरण की प्रवेश प्रक्रिया में आंशिक संशोधन के तहत आज 23 नवंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन और विकल्प संशोधन, बिना सहमति के नहीं मिलेगा प्रवेश।

जांजगीर-चांपा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा जारी सूचना के अनुसार बी.एड. प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के तृतीय एवं अंतिम चरण में रिक्त सीटों के आधार पर विकल्प संशोधन और नवीन पंजीयन का आज 23 नवंबर 2026 को अंतिम अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस अंतिम चरण में जांजगीर-चांपा जिले के प्रमुख बी.एड. महाविद्यालयों में भी रिक्त सीटों पर प्रवेश का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। जारी विवरण के अनुसार ज्ञानोदय बी.एड. कॉलेज जांजगीर (कोड 115308) में 05 सीटें और केशरी बी.एड. कॉलेज खोखरा (कोड 115310) में 08 सीटें रिक्त हैं। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 09425230437 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा वेबसाइट [https://cgscert.admissions.nic.in](https://cgscert.admissions.nic.in) का अवलोकन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के लिए SCERT के प्रमुख दिशा-निर्देश

SCERT की ओर से जारी आंशिक संशोधन की सूचना के तहत जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में पंजीयन नहीं कराया है, वे आज नवीन पंजीयन कर सकेंगे। वहीं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में पंजीकृत लेकिन प्रवेश से वंचित रह गए अभ्यर्थी अपने विकल्पों में संशोधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों को पूर्व में महाविद्यालय आवंटित हुआ था, लेकिन उन्होंने प्रवेश नहीं लिया है, वे पुनः पंजीयन शुल्क जमा कर इस आगामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

प्रवेश के लिए ऑनलाइन सहमति देना अनिवार्य

दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही किसी महाविद्यालय में प्रवेश ले लिया है, वे इस चरण की प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे महाविद्यालयवार रिक्त सीटों की स्थिति का अवलोकन करने के बाद ही विकल्प भरें। साथ ही इस चरण में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन सहमति (Consent) देना अनिवार्य किया गया है।

Related Articles

Back to top button