Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडारण, जरूरत अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लेने की अपील

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईंधन का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और प्रदेश के सभी तेल डिपो में नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार और तेल कंपनियां आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भी भारत सरकार द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं और ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

अफवाहों से बचने की अपील

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अनावश्यक खरीदारी और संग्रहण से बचने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से संयम, जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देने का आग्रह करते हुए कहा कि केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी भ्रामक सूचना से दूर रहें।

सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की सजगता, संयम और सहयोग से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में ईंधन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहेगी। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्रहित में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने और सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button