जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पामगढ़ में पेट्रोल पंप के सामने जोरदार प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जांजगीर चाम्पा।  केंद्र सरकार की बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में पामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ममला पेट्रोल पंप के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर आक्रोश जताया।

आम जनता पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से किसान, मजदूर, युवा और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है और लोगों को जरूरी सामान खरीदने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई सहित जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में राहत देने की मांग की।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष राधेश्याम नोर्गे, नीरज खूंटे, नारायण साहू, शोभनाथ टंडन, सिक्कू सिंह, जय सिंह, अंजली साहू, नंदू बंजारे, कमल भंडारी, संजय गंधर्व, पुरन, रितेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button