जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-चांपा में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, चैन मशीन, हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त

रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 18 मई 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया गया।

कचंदा क्षेत्र में चैन मशीन जब्त

10023460475945888809551801006

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान कचंदा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त 1 चैन मशीन पोकलेन को जब्त किया गया। जब्त मशीन को सुरक्षार्थ पुलिस लाइन खोखरा में रखा गया है।

केवा नवागढ़ में हाइवा और ट्रैक्टर पकड़े गए

वहीं केवा नवागढ़ क्षेत्र में जांच के दौरान 1 हाइवा में गिट्टी तथा 2 ट्रैक्टरों में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को थाना नवागढ़ एवं पुलिस लाइन में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिज अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों में संबंधित परिवहनकर्ताओं के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

10023460492316303943257992087

Related Articles

Back to top button