श्री धर्म सेवा समिति नैला के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेश पालीवाल और सचिव बने पवन अग्रवाल



लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे राजेश पालीवाल; सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
जांजगीर-चांपा। नैला स्थित श्री धर्म सेवा समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित बैठक में राजेश पालीवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष और पवन अग्रवाल को सचिव चुना गया है। राजेश पालीवाल लगातार पांचवीं बार इस प्रतिष्ठित संस्था के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय नेतृत्व पर जताया भरोसा
समिति के सदस्यों ने सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में राजेश पालीवाल व पवन अग्रवाल के सक्रिय नेतृत्व और समर्पण को देखते हुए सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।

सेवा कार्यों को गति देने का लिया संकल्प
चुनाव के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पालीवाल और सचिव पवन अग्रवाल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को साथ लेकर जनहितकारी व सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्यों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।





