nationalpm modiपॉलिटिक्स

12 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘कांग्रेस ग्रोथ रेट ने देश को पीछे रखा’

भारत मंडपम में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने विकास, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत को बताया बड़ी उपलब्धि

🔴 आज की बात न्यूज़ | नई दिल्ली

एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश कांग्रेस की नीतियों और कुशासन से प्रभावित था, लेकिन पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मविश्वास और सुशासन की नई यात्रा तय की है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी नीतिगत विफलताओं का ठीकरा देश की जनता और हिंदू समाज पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि जिस दौर को “हिंदू ग्रोथ रेट” कहा गया, वह वास्तव में “कांग्रेस ग्रोथ रेट” था, क्योंकि उस समय न नीति थी, न नीयत और न ही निर्णय लेने की क्षमता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान देश को घोटालों और भ्रष्टाचार की राजनीति में धकेला गया, जबकि एनडीए सरकार ने विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी।

‘जनता ने भरोसा दिया, हमने विश्वास मजबूत किया’

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में देशवासियों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा एनडीए को सौंपा था। सरकार ने उस विश्वास को और मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आशा का जो सूरज 2014 में उगा था, वह आज आत्मविश्वास की नई रोशनी में बदल चुका है।

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। यह सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और सही नीतियों का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि जो लोग पहले गरीब थे, उनमें से बड़ी संख्या अब मध्यम वर्ग की ओर बढ़ रही है।

12 साल में दशकों का अधूरा काम पूरा हुआ’

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई सोच और नए फैसलों के कारण वे कार्य पूरे हुए जो दशकों तक लंबित रहे। उन्होंने कहा कि यदि 12 वर्षों में इतना बदलाव संभव है तो सवाल उठता है कि पहले ऐसा क्यों नहीं हुआ।

जनता ही मेरे लिए ईश्वर

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता-जनार्दन ही ईश्वर का रूप है और वही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

ग्रीन एनर्जी और आत्मनिर्भर भारत पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और परमाणु ऊर्जा के लक्ष्यों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत “मेड इन इंडिया” जहाजों, कंटेनरों और आधुनिक विनिर्माण क्षमता के साथ वैश्विक व्यापार में नई पहचान बनाएगा।

Related Articles

Back to top button