मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई राशन कार्ड की त्रुटि, उपेंद्र बंजारे को फिर से मिलने लगा नियमित राशन

पामगढ़ विकासखंड के ग्राम मेहंदी निवासी की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, राशन कार्ड में सुधार के बाद मिला नियमित राशन।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मेहंदी निवासी उपेंद्र बंजारे की राशन कार्ड संबंधी शिकायत का मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से निराकरण किया गया। शिकायत पर कार्रवाई के बाद राशन कार्ड में त्रुटि सुधारी गई, जिससे उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत फिर से नियमित राशन मिलने लगा। जानकारी के अनुसार, राशन कार्ड में त्रुटि होने के कारण उपेंद्र बंजारे को लंबे समय से राशन नहीं मिल पा रहा था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर राशन कार्ड में आवश्यक सुधार कराया। सुधार के बाद हितग्राही को नियमित रूप से राशन मिलने लगा, जिससे उन्हें राहत मिली।
उपेंद्र बंजारे ने शिकायत के त्वरित निराकरण पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी साबित हो रही है।




