जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम: नन्हे कान्हाओं की बाल लीलाओं ने मोहा मन, मटकी फोड़ में दिखा उत्साह

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और फैंसी ड्रेस ने बांधा समां; चारों सदनों के बीच मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त रोमांच

जांजगीर-चांपा। 03 सितंबर 2026। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी में 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, प्रणिता अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आत्मीय स्वागत और विधिवत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

बाल-वाटिका के नन्हे कलाकारों ने बिखेरी छटा

img com 202609031710170244719815187569327125

प्रार्थना सभा में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भक्तिमय नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत किया। इसके बाद बाल-वाटिका वर्ग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। शिक्षिका रानू शर्मा ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बताते हुए उनके जीवन आदर्शों और संदेशों को अपनाने की सीख दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नर्सरी के बच्चों ने ‘गो गोविंदा’ गीत पर आकर्षक नृत्य पेश किया। कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न पौराणिक और सामाजिक पात्रों को जीवंत कर दिया। वहीं एलकेजी के बच्चों ने ‘करके इशारे बता गई रे’ और यूकेजी के विद्यार्थियों ने ‘माथे पर पंख मोर’ गीत पर सामूहिक नृत्य कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

एकल व युगल नृत्यों में झलकी बच्चों की प्रतिभा

कक्षा पहली (ब) की छात्रा अनाया गोयल एवं प्रदीप्ति राठौर के युगल नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा कक्षा पहली (अ) की छात्रा रोशेल मिका और कक्षा पहली (ब) की छात्रा रियांशी सोनवानी ने अपने बेहतरीन एकल नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। कक्षा दूसरी (अ व ब) के विद्यार्थियों द्वारा रिमिक्स गीतों पर दी गई सामूहिक नृत्य प्रस्तुति की ऊर्जा और तालमेल बेहद सराहनीय रहा।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में चारों सदनों का रोमांचक मुकाबला

img com 2026090317101697536010124555972270974

कार्यक्रम के अंतिम चरण में कक्षा नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के चारों सदनों—अजय, अभय, आदित्य एवं अनंत के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और रणनीति के साथ हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्या ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव विकसित होता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शिक्षिका मनीषा मिरे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया, जबकि मंच का कुशल संचालन शिक्षिका गार्गी सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button