Chhattisgarhसक्ती

आज सक्ती को 121.70 करोड़ के 38 विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम साय करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

कॉलेज ग्राउंड जेठा में सजेगा राज्य स्तरीय मंच; 23 नए निर्माण कार्यों की रखी जाएगी नींव, 15 पूर्ण परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

🔴 सक्ती। सक्ती जिले के विकास को नई रफ्तार देने के लिए आज, 11 सितंबर 2026 को बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस दौरान जिले को 121.70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले कुल 38 विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। इस वृहद आयोजन में शासन के अन्य मंत्रीगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

79.25 करोड़ के 23 कार्यों की रखी जाएगी आधारशिला

समारोह के दौरान 7,925.02 लाख रुपये (79.25 करोड़ रुपये) की लागत से तैयार होने वाले 23 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) के तहत 2582.11 लाख रुपये की लागत से देवरघटा, बरतुंगा, तुलसीडीह, अण्डा, चरौदा स्कूल से लिमगांव, अड़भार, दारीमुड़ा, तौलीपाली से झर्रा होते हुए सपिया नहरपार तक 22 किमी सड़क निर्माण, 1529.67 लाख रुपये से छुहीपाली-कटेकोनी बड़े-कर्राखई ठाकुरपाली से सेमराडीह तक 12 किमी सड़क चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण, 840.22 लाख रुपये से अण्डी-किरकार-जगमहन से सातबहिनिया तक 8 किमी सड़क, 808.56 लाख रुपये से नगझर-नवापारा मार्ग (लंबाई 5 किमी, वास्तविक लंबाई 6.50 किमी) और 442.20 लाख रुपये से गुरेराडीह किरारी से केसला मार्ग (लंबाई 2.90 किमी) का भूमिपूजन होगा।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस अधोसंरचना का विस्तार

भूमिपूजन के तहत 465.84 लाख रुपये की लागत से शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती के भवन, 411.25 लाख रुपये से सक्ती में नवीन लाइवलीहुड संस्थान भवन, 184.35 लाख रुपये से बेदराम शासकीय महाविद्यालय मालखरौदा में अहाता व अतिरिक्त भवन और 53.73 लाख रुपये से अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती के भवन निर्माण कार्य की नींव रखी जाएगी। पुलिस विभाग के अंतर्गत 204.00 लाख रुपये से नवीन पुलिस लाइन नन्दौरखुर्द में शस्त्रागार/बारूदघर (मैगजीन बिल्डिंग) का निर्माण होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में बसंतपुर, साराडीह, पेण्डरुवा, कटेकोनी बड़े, ठनगन, फरसवानी, तुषार और करौंवाडीह में प्रत्येक 28.51 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनेंगे। इसके अलावा अचानकपुर (30 लाख), सिंघरा (30 लाख) और जेठा (20.01 लाख) में महतारी सदन, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) के तहत 70 लाख रुपये से डोड़की में आरईएस व पीएमजीएसवाई संभागीय कार्यालय और 25 लाख रुपये से ग्राम चुरतेली में उद्यानिकी उत्पाद भंडारण गोदाम का भूमिपूजन किया जाएगा।

42.45 करोड़ रुपये के 15 पूर्ण कार्यों का होगा लोकार्पण

समारोह में 4,245.65 लाख रुपये (42.45 करोड़ रुपये) की लागत से बनकर तैयार हुए 15 विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। लोक निर्माण विभाग के तहत 1435.38 लाख रुपये से मालखरौदा मुख्यमार्ग कलमी नहरपार से बेल्हाडीह तक 9 किमी सड़क, 1134.78 लाख रुपये से देवरघटा से ओड़ेकेरा मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क (लंबाई 8 किमी, प्रस्तावित 9 किमी) और 498.81 लाख रुपये से बुंदेली से अड़भार मार्ग (3 किमी) जनता को समर्पित किया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड द्वारा चंद्रपुर व हसौद में प्रत्येक 71.12 लाख रुपये की लागत से बने नवीन तहसील कार्यालय भवन और पुलिस विभाग के तहत डभरा, चंद्रपुर व जैजैपुर में प्रत्येक 60.95 लाख रुपये से बने नवीन थाना भवन तथा 41.18 लाख रुपये से मालखरौदा के अड़भार में बनी नवीन पुलिस चौकी का लोकार्पण होगा।

पेयजल, शिक्षा और सामुदायिक भवनों का भी शुभारंभ

क्रेडा द्वारा जल जीवन मिशन फेस-02 के अंतर्गत 382.20 लाख रुपये (17 नग), 235.88 लाख रुपये (12 नग) और 47.10 लाख रुपये (3 नग) की लागत से स्थापित सोलर ड्यूल पंपों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 75.23 लाख रुपये से मालखरौदा के सुलौनी में निर्मित हाईस्कूल भवन, पंचायत विभाग अंतर्गत 40 लाख रुपये से गोपालपुर में प्रशिक्षण भवन और आरईएस के तहत 30 लाख रुपये की लागत से ग्राम गोबरा में बने महतारी सदन का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button