Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाधर्म भक्तिरायपुर

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए राजेश्री महंत रामसुंदर दास, बोले- गौ सेवा से मिलता है सभी देवताओं की पूजा का पुण्य

श्री दूधाधारी मठ सहित रायपुर और कुम्हारी की विभिन्न गौशालाओं में की गई गौ माताओं की विशेष पूजा-अर्चना; कैवल्य पार्क में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में भी हुए शामिल

रायपुर। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विविध धार्मिक कार्यक्रमों व गौ-पूजन समारोहों में सम्मिलित हुए। इस कड़ी में ऐतिहासिक श्री दूधाधारी मठ में भी गौ माताओं की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

श्री दूधाधारी मठ में गौ-ग्रास खिलाकर की गई गौ सेवा

मठ परिसर में गौ माताओं का विधिवत पूजन कर उन्हें तिलक लगाया गया, पुष्पमाला अर्पित की गई और गौ-ग्रास खिलाकर गौ सेवा की गई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने भी गौ माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौ माता में होता है सभी देवताओं का वास: राजेश्री महंत

गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राजेश्री महंत जी महाराज ने कहा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोपाष्टमी के दिन ही गौ चारण का कार्य प्रारंभ किया था और गौपालन के कारण ही उनका एक नाम ‘गोपाल’ पड़ा। उन्होंने कहा कि गौ माता में सभी देवताओं का वास होता है, इसलिए एक गौ माता की सेवा करने से सभी देवी-देवताओं की सेवा करने का पुण्य प्राप्त हो जाता है।

विभिन्न गौशालाओं और भागवत कथा में भी दर्ज की उपस्थिति

इसके अतिरिक्त राजेश्री महंत जी महाराज महावीर गौशाला (मौदहापारा, रायपुर) तथा विश्व गीता गौशाला (कुम्हारी) में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। वहीं, कैवल्य पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जहां व्यास पीठ पर वृंदावन से पधारे अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी बालक दास जी महाराज विराजमान हैं। इस अवसर पर संतोष शास्त्री, विनोद शास्त्री सहित पांडे परिवार के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button