Chhattisgarhजनसेवाजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

ऐतिहासिक भीमा तालाब की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश: सड़कों पर उतरे सैकड़ों नागरिक, DMF मद से 1 करोड़ की मांग; 7 दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

कचहरी चौक से कलेक्टोरेट तक निकली विशाल रैली, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन; विधायक ब्यास कश्यप सहित जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन हुए लामबंद

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नगर की ऐतिहासिक पहचान और जीवनदायिनी धरोहर भीमा तालाब की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर नगरवासियों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा है। तालाब में बढ़ती गंदगी, भीषण दुर्गंध और गंदे पानी के निरंतर भराव से परेशान नागरिकों ने ‘भीमा तालाब बचाओ समिति’ के संयोजन में कचहरी चौक से कलेक्टोरेट तक विशाल जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर तालाब के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपनी आवाज बुलंद की। कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और सात दिनों के भीतर ठोस पहल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

DMF मद से 1 करोड़ रुपये और स्थायी समाधान की मांग

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि भीमा तालाब के समुचित सौंदर्गीकरण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं। इसके साथ ही तालाब में गिरने वाले नालों व गंदे पानी के भराव पर तत्काल रोक लगाई जाए, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए और व्यापक सफाई अभियान शुरू किया जाए। समिति ने दो टूक शब्दों में कहा कि पूर्व में करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद उचित रखरखाव के अभाव में ऐतिहासिक धरोहर बदहाल हो चुकी है। ऐसे में केवल दिखावटी या अस्थायी सफाई के बजाय जिम्मेदार विभागों और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए।

विधायक ब्यास कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता

भीमा तालाब बचाओ समिति के सदस्य प्रिंस शर्मा, विष्णु यादव, धीरज सिंह बैस, देवराज सिंह चंदेल, भोलू मितेश यादव, राजा सिद्दीकी, चंद्रकुमार ओग्रे, मोगली मिश्रा, गज्जू साहू, बजरंग कहरा, धर्मेंद्र यादव, दुष्यंत यादव, संस्कार राठौर, सत्ता राठौर, राजा खान, हेमलता राठौर, भगवांती यादव, सौरभ सिंह और आकाश तिवारी के संयोजन में यह रैली संपन्न हुई। इस जनाक्रोश रैली में क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने पहुंचकर नगरवासियों की मांग का पुरजोर समर्थन किया और प्रशासन से त्वरित निराकरण की मांग की।

व्यापारी संघ व सैकड़ों शहरवासी रहे उपस्थित

इस दौरान प्रमुख रूप से दिनेश शर्मा, रमेश पैगवार, विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दीकी, पार्षद अरमान खान, रेखा सोनवान, रक्षा सिंह बैस, विजय बंटी अग्रवाल, अक्षय टेकाम, पूनम अग्रवाल, पूनम सारथी, सत्यभामा टंडन, रजनी सूर्यवंशी, मिथुन राठौर, लक्ष्मी लदेर, सोनू निर्मलकर, हरीश धीवर, आनंद राठौर, सोनू राठौर, गोपाल राठौर, अजय नामदेव, कुलदीप सिंह, मोनू सिंह, विशाल साहू, प्रियांक यादव, रणविजय यादव, देवेश कटकवार, चींचीं यादव, राजकुमार सारथी, प्रिंस यादव, अतुल यादव, अंकित राठौर, करन सिंह, प्रभात गढ़वाल, पुष्पा मोनू राठौर, मनोज वस्त्रकार, मनीष गोयल, संजू देवांगन, रामविलास राठौर, परमेश्वर निर्मले, अनिल राठौर, गुड्डू पठान, अनवर खान, निशा राठौर, शांति कुमार साहू, शहबाज खान, गुलजार पटवारी, पवन कहरा, विमल कहरा, बेदी यादव, गोलू गढ़वाल, अशोक सोनवानी, मनोज पांडे, आलोक शुक्ला, रोशन केशरवानी, संजय अग्रवाल, संतोष भोपालपुरिया, दीपक अग्रवाल, अशोक राठौर, वीरू कश्यप, मुकेश कटकवार, प्रदीप गुरनानी, शुभम गुप्ता, संजू नेता, भोला राठौर, पप्पू नेमी राठौर, कृष्णा प्रजापति, चंद्रशेखर पांडे, दिनेश महंत, संतोष दुबे, नरसिंहा यादव, आशू यादव, लाला राठौर, राजा ग्रुप के सदस्य, आशीष राठौर, टिंकू शुक्ला, प्रदीप राठौर, दादू राठौर, पप्पू शिवा, विजय टंडन, चुन्नू थवाईत, व्यापारी संघ से विकास जिंदल, योगेश दुबे, पदमाकर कश्यप, शांति साहू, अखिलेश मिश्रा, अमन तिवारी, अमन यादव, रवि नेता, प्रशांत सिंह, कान्हा राठौर, हलीम खान सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button