क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपाबिलासपुर

वारंटियों पर भारी पड़ा ‘ऑपरेशन बाज’: अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर जांजगीर पुलिस ने पकड़े 141 स्थायी वारंटी

एक महीने तक चला विशेष अभियान, चांपा थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा 33 वारंटी पकड़े गए; बलौदा से 23 और शिवरीनारायण से 21 की गिरफ्तारी

🔴 जांजगीर-चांपा। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पुलिस ने एक महीने के भीतर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर कुल 141 स्थायी वारंटियों को पकड़ा। यह विशेष अभियान 7 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक चलाया गया।

तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र से जुटाई जानकारी

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के जिलों में लंबित स्थायी वारंटों की तामीली के लिए यह अभियान शुरू किया गया था। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित वारंटों की तामीली के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस टीमों ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की सहायता से फरार वारंटियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर उन्हें पकड़ा गया और उनके विरुद्ध जारी स्थायी वारंटों की तामीली की गई।

चांपा थाना क्षेत्र से सबसे ज्यादा 33 वारंटी पकड़े गए

अभियान के दौरान थाना चांपा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 33 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया। वहीं बलौदा थाना क्षेत्र से 23 और शिवरीनारायण पुलिस ने 21 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस तरह जिलेभर में कुल 141 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित न्यायालयीन प्रकरणों में आगे की कानूनी प्रक्रिया का रास्ता प्रशस्त हुआ है। फरार वारंटियों की धरपकड़ और लंबित वारंटों की तामीली के लिए आगे भी अभियान जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button