क्राइमजाँजगीर -चाँपा

सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: बम्हनीडीह पुलिस ने चांदी के गहने व बाइक की जब्त

ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हुई चोरी की वारदात; पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा, 115 ग्राम चांदी के जेवर व नकदी बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र में ग्रामीणों की मुस्तैदी से सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात टल गई। कपिस्दा गांव में ताला तोड़कर जेवर व नकदी चुराकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 115 ग्राम चांदी के जेवरात, नकदी रकम, घटना में प्रयुक्त बाइक और ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

सूने मकान में चोरी

कपिस्दा निवासी किशुन चंद्रभाष के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद भीतर कमरों में रखी अलमारियों का लॉक तोड़कर 2500 रुपये नकद और करीब 115 ग्राम चांदी के पुराने जेवर—जिसमें एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठियां और एक बिछिया शामिल थे—पार कर भागने लगे।

ग्रामीणों ने घेरा

चोरी की भनक लगते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बम्हनीडीह पुलिस को सूचना दी और खुद भी घेराबंदी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों की पहचान कपिस्दा निवासी सोनू कुमार साहू (25 वर्ष) और रितेश कुमार पटेल (26 वर्ष) के रूप में हुई।

जेवर व बाइक जब्त

पूछताछ में आरोपियों ने पाना और पेचकस से कुंडी काटकर चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवर, नकदी रकम, पाना-पेचकस और मौके पर छूटी मोटरसाइकिल (TG08AD7042) जब्त कर ली। पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया है।

Related Articles

Back to top button