दीपावली के बीच कुरदा में सजी जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार जुआरी पकड़े गए

ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगा रहे थे चारों, मौके से 1,920 रुपये नकद और ताश पत्ती जब्त
🔴 जांजगीर-चांपा। दीपावली पर्व के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चल रही पुलिस निगरानी के बीच चांपा पुलिस ने ग्राम कुरदा में जुआ फड़ पर दबिश दी। यहां ताश पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 1,920 रुपये नकद और ताश पत्ती बरामद कर जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुरदा में कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चांपा पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा गया।
जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
पकड़े गए लोगों की पहचान बस्सु बरेठ (32 वर्ष), दिलीप साहू (35 वर्ष), राहुल बरेठ (25 वर्ष) और बुधराम सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई है। चारों ग्राम कुरदा, थाना चांपा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 1,920 रुपये नकद और ताश पत्ती जब्त कर सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश सेंड एवं थाना चांपा के स्टाफ का योगदान रहा।



