क्राइमजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग को शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी  गिरफ्तार

19 अक्टूबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को शिवरीनारायण से दबोचा।

🔴 जांजगीर-चांपा। नाबालिग बालिकाओं से संबंधित गंभीर अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम भुवन साहू है, जिसे विधिवत कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के कड़े निर्देशों के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

19 अक्टूबर को दर्ज हुआ था अपहरण का मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।परिजनों की सूचना पर सिटी कोतवाली जांजगीर में तत्काल अपराध क्रमांक 862/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

शिवरीनारायण के खोरसी से आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने लगातार सुरागरसी और तकनीकी पड़ताल करते हुए अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया। पूछताछ और चिकित्सीय परीक्षण के दौरान सामने आया कि आरोपी भुवन साहू (निवासी वार्ड क्रमांक 06 खोरसी, थाना शिवरीनारायण) ने शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ अनाचार किया था।

तथ्यों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, एएसआई अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह तथा आरक्षक दिलीप सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button