Chhattisgarhक्राइमजाँजगीर -चाँपा

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम देवरी सबरिया डेरा के जंगल और नदी किनारे दबिश, 50 हजार रुपये का महुआ लहान व उपकरण नष्ट

मुखबिर की सूचना पर 14 और 15 नवंबर को पुलिस टीम ने चलाया विशेष अभियान, मौके से फरार हुए शराब बनाने वाले आरोपी

50 से 60 पॉलीथिन और 4 बड़े प्लास्टिक ड्रम में भरा था महुआ लहान, अवैध शराब के खिलाफ लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शिवरीनारायण थाना पुलिस ने 14 और 15 नवंबर को ग्राम देवरी सबरिया डेरा के नदी किनारे और जंगल क्षेत्र में दबिश देकर करीब 50 हजार रुपये कीमत के महुआ लहान और शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

जंगल और नदी किनारे छिपाकर रखा गया था महुआ लहान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी तोमेश वर्मा के पर्यवेक्षण में शिवरीनारायण क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस की टीम ने ग्राम देवरी सबरिया डेरा में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब बनाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान नदी किनारे और जंगल में 50 से 60 पॉलीथिन तथा 4 बड़े प्लास्टिक ड्रम में भरा भारी मात्रा में महुआ लहान और शराब बनाने के बर्तन बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस टीम की रही सक्रिय भूमिका

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में शिवरीनारायण थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.पी. सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक गोपी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक महादेव खुंटे, प्रधान आरक्षक नफीस हुसैन, आरक्षक पतिराम यादव, मुकेश साहू, प्रवीण साहू, टुकेश्वर डडसेना, रामकुमार कश्यप सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button