Chhattisgarhकृषि\किसानजाँजगीर -चाँपा

इंजी. रवि पाण्डेय भाजपा किसान मोर्चा के सरगुजा संभागीय प्रभारी नियुक्त

प्रदेश के सभी 5 संभागों में प्रभारियों की घोषणा; सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड प्रदर्शन का मिला लाभ

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के सभी पांचों संभागों में संभागीय प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की सहमति से प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इंजीनियर रवि पाण्डेय को सरगुजा संभाग का संभागीय प्रभारी बनाया गया है।

बूथ स्तर पर ‘किसान मितान’ अभियान की संभालेंगे कमान

इस नई जिम्मेदारी के तहत इंजी. रवि पाण्डेय को सरगुजा संभाग के सभी मतदान केंद्रों में ‘किसान मितान गठन’ कार्यक्रम के संचालन और संगठनात्मक समन्वय का जिम्मा सौंपा गया है। किसान मोर्चा ने किसान हितों से जुड़े कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की हैं।

सदस्यता अभियान में प्रदर्शन के आधार पर मिली जिम्मेदारी

संगठन के मुताबिक, इंजी. रवि पाण्डेय वर्तमान में चल रहे किसान मितान गठन अभियान में अपनी व्यक्तिगत आईडी से सर्वाधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में पहले स्थान पर चल रहे हैं। इससे पहले वे भाजपा के मुख्य सदस्यता अभियान में भी 16,222 सदस्य बनाकर गैर-सांसद और गैर-विधायक श्रेणी में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं। उनके इसी संगठनात्मक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।

अन्य संभागों में भी प्रभारियों की घोषणा

जारी सूची में सरगुजा के अलावा प्रदेश के बाकी चार संभागों के लिए भी प्रभारियों के नाम तय किए गए हैं। इसमें बिलासपुर संभाग के लिए इंजी. आनंद प्रकाश मिरी, दुर्ग संभाग के लिए अविरल सिंह, रायपुर संभाग के लिए राजेश साहू और बस्तर संभाग के लिए देवेन्द्र ठाकुर को संभागीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button