Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

श्याम कार्तिक महोत्सव सरखों में 23 नवंबर को शामिल होंगी लोक कलाकार आरू साहू, प्रस्तुति को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम; आयोजन को लेकर क्षेत्र के संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सरखों में आयोजित होने वाले श्याम कार्तिक महोत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार आरू साहू अपनी शानदार प्रस्तुति देंगी। वे 23 नवंबर को ग्राम सरखों पहुंचेंगी और अपने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

लोककला और संस्कृति की बिखरेगी छटा

ग्राम सरखों के युवा नेता किशोर साव ने बताया कि आरू साहू छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और पारंपरिक लोककला के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। उनकी मधुर आवाज और आकर्षक मंचीय प्रस्तुतियों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। उनके आगमन की खबर से क्षेत्र के संगीत प्रेमियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

श्याम कार्तिक महोत्सव के दौरान होने वाली यह सांस्कृतिक संध्या छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही आयोजन का प्रमुख आकर्षण बनेगी। कार्यक्रम में ग्राम सरखों सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button