क्राइमजाँजगीर -चाँपा

डीजल चोरी में फरार आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही


जांजगीर चाम्पा। बलौदा पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 3(5), 112(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी सूरज कुर्रे पिता ईतवारी कुर्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खिसोरा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा है। आरोपी के पास से चोरी में इस्तेमाल एक लोहे की हथौड़ी बरामद की गई है।
यह मामला थाना बलौदा के अपराध क्रमांक 39/2026 से जुड़ा है। इसमें पहले ही 28 जनवरी 2026 को आरोपी रजनीश रात्रे और जयनारायण केवट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। इस मामले में फरार आरोपी सूरज कुर्रे को 04 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम कटरा जंगल के पास खड़ी ट्रेलर से स्कॉर्पियो वाहन में लगभग 140 लीटर डीजल चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर सहित थाना बलौदा पुलिस का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button