Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

रेल ओवरब्रिज और ट्रेनों के ठहराव को लेकर जांजगीर नैला में आक्रोश, 6 मार्च को नगर बंद व चक्काजाम

व्यापारिक संगठनों का समर्थन, प्रशासन को दी गई आंदोलन की औपचारिक सूचना

जांजगीर-चांपा | जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण, स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांगों को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। मांगों के समर्थन में नागरिकों ने 05 मार्च 2026 की रात 10 बजे से परशुराम चौक, नैला में चक्काजाम तथा 06 मार्च 2026 को नगर बंद की घोषणा की है। इस संबंध में कलेक्टर जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा को पत्र सौंपकर आंदोलन की औपचारिक सूचना दी गई है।

10020251442953207849837895546

इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है। इनमें छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, गल्ला किराना व्यापारी संघ, जिला चावल उद्योग संघ तथा कपड़ा व्यापारी संघ शामिल हैं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में इन्हीं मांगों को लेकर जन आंदोलन हुआ था, जिसके बाद रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में छह माह के भीतर रेल ओवरब्रिज निर्माण प्रारंभ करने तथा गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस के जांजगीर–नैला स्टेशन पर ठहराव पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया गया था। साथ ही मिशन अस्पताल समपार के पास अंडरब्रिज निर्माण और रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की बात भी कही गई थी।

आरोप है कि सहमति के बावजूद अब तक किसी भी बिंदु पर ठोस प्रगति नहीं हुई है। राज्य और रेल प्रशासन के बीच समन्वय के अभाव के चलते कार्य अटका हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि आंदोलन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है और किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

आंदोलन की सूचना की प्रतिलिपि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, ए.डी.ई.एन. (द.पू.म. रेलवे) चांपा, स्टेशन प्रबंधक जांजगीर–नैला तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर को भी भेजी गई है।

#JanjgirNaila #RailOverBridge #NagarBandh #ChakkaJam #RailwayDemands #LocalProtest

10020251412794191019834184088
10020251422365021299291652000
10020251435227473010817491351
10020251462422253173600784370
10020251453652675754616057132

Related Articles

Back to top button