क्राइमजाँजगीर -चाँपा

अवैध शराब बिक्री पर अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 204 पाव शराब जब्त, एक महिला सहित तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा, 1 मई 2026। जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 204 पाव अवैध शराब बरामद की है।

सूचना पर चौक में की गई रेड कार्रवाई
थाना अकलतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि टीवीएस एक्सल (क्रमांक CG11AZ 5541) में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तरौद चौक में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान अर्जुनी की ओर से आ रहे दो आरोपियों सहदेव बंजारे और शंकर खाण्डे को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले ही अल्का बंजारे के घर करीब 100 पाव देशी प्लेन शराब छोड़ चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 पाव शराब एवं एक बाइक जब्त की।

महिला आरोपी के घर दबिश, दरवाजा तोड़कर बरामदगी
इसके बाद पुलिस टीम ने अल्का बंजारे के घर दबिश दी। दरवाजा नहीं खोलने पर पंचनामा तैयार कर वीडियोग्राफी के साथ दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। मौके पर अल्का बंजारे को गिरफ्तार किया गया।

घर की तलाशी में 180 एमएल की 91 शीशी (16.380 लीटर) देशी प्लेन शराब एवं 180 एमएल की 13 शीशी (2.340 लीटर) सुपर जीप्सी फाइन व्हिस्की बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत करीब 8,580 रुपए बताई गई है।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना अकलतरा में पूर्व से भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई सुरेंद्र कश्यप, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, शरीफ खान, आरक्षक महेंद्र राज, कृष्णा पटेल, राज पांडे एवं रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

10022751334466626001987977278

Related Articles

Back to top button