जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

हनुमान जन्मोत्सव पर जांजगीर मे ‘संकट निवारण दीपदान’, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा

जांजगीर-चांपा: राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव इस वर्ष 2 अप्रैल, गुरुवार (चैत्र पूर्णिमा) को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर (रेस्ट हाउस के सामने) में भक्तों के कष्ट निवारण हेतु विशेष दो दिवसीय संकट निवारण मनोकामना दीपदान का भव्य आयोजन किया गया है।
पंडित किरण कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपदान तीन श्रेणियों में होगा: सुंदरकांड ज्योति दीपदान, हनुमान चालीसा दीपदान और संकट निवारण मनोकामना दीपदान। भक्तों को मंदिर आकर ही दीपदान करना होगा; बाहर सहयोग राशि नहीं ली जाएगी।
जन्मोत्सव के दिन शाम 5:00 बजे खीर प्रसाद वितरण, 6:00 बजे चोला बंधन व अभिषेक, 6:30 बजे महाआरती और रात्रि 8:00 बजे से सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर नगरवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button