बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अंतरजिला जुआरियों के गिरोह पर छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार

सोनादह के आम बगीचे में चल रहा था जुआ: जांजगीर, सक्ती और बिलाईगढ़ के जुआरी दबोचे गए
जांजगीर चाम्पा। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिर्रा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई इस कार्यवाही में ग्राम सोनादह के एक आम बगीचे में जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया है।
घेराबंदी कर दी गई दबिश
बिर्रा पुलिस को 1 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सोनादह के पास आम बगीचे में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। मौके पर दो अलग-अलग फड़ संचालित पाए गए, जिस पर पुलिस ने रेड मार कर आरोपियों को हिरासत में लिया।
जब्ती और कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15,970/- रुपये नगद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं। पकड़े गए जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
तीन जिलों के जुआरी शामिल
इस कार्यवाही की खास बात यह है कि पकड़े गए आरोपी केवल स्थानीय नहीं हैं, बल्कि इनमें अंतरजिला जुआरी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी जांजगीर-चांपा के अलावा जिला बिलाईगढ़-सारंगढ़ और सक्ती जिले के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
प्रदीप कुमार (सोनादह)
कृष्णा मनहर (सोनादह)
शिवा निराला (सोनादह)
दुर्गेश साहू (नगरदा, बिलाईगढ़)
लोकनाथ खूंटे (सोनादह)
खोलबहरा रात्रे (सोनादह)
डहारू कश्यप (जमड़ी, सक्ती)
मंजित सारथी (जमड़ी, सक्ती)
धर्मेश कुमार धीवर (केरा, नवागढ़)
सम्मेलाल कश्यप (सिंघुल, शिवरीनारायण)
राकेश साहू (किरीत, नवागढ़)
खिरोज कुमार रात्रे (हसौद, सक्ती)
इस कार्यवाही में बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू के साथ सउनि नरेन्द्र शुक्ला, तीजराम जांगडे़, प्र.आर. गौतम गोविन्द पाण्डेय और पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।




