Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने बदले कई तहसीलदारों के प्रभार; देखें पूरी लिस्ट

जांजगीर-चांपा। जिले के प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को प्रशासनिक आधार पर अस्थाई रूप से नई पदस्थापना सौंपी गई है।


इन अधिकारियों के बदले गए प्रभार:
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:

  • श्री शशिभूषण सोनी: तहसीलदार अकलतरा से अब तहसीलदार बम्हनीडीह बनाए गए।
  • श्री अविनाश चौहान: तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार अकलतरा भेजे गए।
  • श्रीमती शालिनी तिवारी: अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा से अतिरिक्त तहसीलदार नवागढ़ नियुक्त।
  • श्री महेंद्र लहरे: तहसीलदार पामगढ़ से अब तहसीलदार शिवरीनारायण की कमान संभालेंगे।
  • श्री टिकेन्द्र नुरूटी: तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बलौदा स्थानांतरित।
  • श्री अमरनाथ श्याम: तहसीलदार बलौदा से अब तहसीलदार पामगढ़ होंगे।
  • श्री संजय बरेठ: नायब तहसीलदार शिवरीनारायण को पदोन्नत/स्थानांतरित कर तहसीलदार बम्हनीडीह बनाया गया।
  • श्री चंद्रकुमार साहू: नायब तहसीलदार बम्हनीडीह से नायब तहसीलदार शिवरीनारायण पदस्थ।

    कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में इसे ‘प्रशासनिक आधार’ पर किया गया फेरबदल बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने और नई कार्य ऊर्जा के संचार के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button