छत्तीसगढ़सक्ती

गोरखापाली हिंसा पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और सहायता का भरोसा

सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखापाली में होली के दिन हुई हिंसक घटना और कोटवार रथराम सिदार की इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतक की पत्नी से दूरभाष के माध्यम से बातचीत कर परिवार को ढांढस बंधाया और घटना को बेहद दुखद बताया।

होली के दिन हिंसक घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

श्रीमती संयोगिता जूदेव ने कहा कि होली जैसे सामाजिक सौहार्द के पर्व पर इस तरह की हिंसक घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग

उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को राहत मिल सके।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता ने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कानूनी जांच कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग भी की।

पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है भाजपा

भाजपा ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button