छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

ब्रेकिंग न्यूज़ अकलतरा–बलौदा मार्ग पर तीन ट्रेलरों की भिड़ंत, एक चालक की मौत

सुबह तड़के हुए हादसे में एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। अकलतरा–बलौदा मेन रोड पर ग्राम कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई, जिससे एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को ट्रेलर से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button