बजट किसानों के लिए ऐतिहासिक व दूरदर्शी, जांजगीर-चांपा को मिली बड़ी सौगात: इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं किसान नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने बजट का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश के किसानों के हित में एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल कृषि क्षेत्र को सशक्त करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा।
इंजी. पाण्डेय ने कहा कि बजट में सिंचाई, कृषि अधोसंरचना और समर्थन मूल्य (MSP) व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किए गए प्रावधान ऐतिहासिक हैं। उन्होंने आगे कहा, “सरकार ने कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जो प्रभावी कदम उठाए हैं, उनसे किसानों को उनकी उपज का सीधा लाभ मिलेगा। यह बजट गांव, गरीब और किसान को समर्पित है, जिससे युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे।”
बजट में जांजगीर-चांपा जिले के लिए की गई घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इंजी. पाण्डेय ने वित्तमंत्री का आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से जिले में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए ‘ऑटोमैटिक ट्रैक’ की मंजूरी को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से लाइसेंस प्रक्रिया पारदर्शी होगी और जिले के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इंजी. रवि पाण्डेय ने विश्वास जताया कि बजट के प्रावधानों से आने वाले समय में खेती-किसानी के क्षेत्र में क्रांतिकारी और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।




