मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का छात्रों को संदेश: ‘ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों’, डरें नहीं, डटकर दें परीक्षा


रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बोर्ड परीक्षाओं के इस मौसम में प्रदेश के छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने विद्यार्थियों के नाम एक बेहद भावुक और आत्मीय संदेश जारी करते हुए कहा है— “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों।”
मुख्यमंत्री ने छात्रों से कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस दौरान थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के मन से परीक्षा का खौफ निकालते हुए एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “यदि आपको डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं। डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है।” उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे इस संघर्ष में अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है।
सीएम साय के ‘सफलता मंत्र’
नियमित पढ़ाई: कठिन विषयों को बार-बार दोहराएँ।
मोबाइल से दूरी: परीक्षा के दौरान अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और मोबाइल से दूर रहें।
अच्छी नींद और भोजन: शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद और पौष्टिक आहार लें।
आत्मविश्वास: आपकी पूरे साल की मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे नौनिहाल
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस बार भी प्रदेश के विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।




