Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने जनदर्शन में बताई अपनी समस्याएं, कलेक्टर महोबे ने सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

जनदर्शन में आज कुल 116 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 07 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पोड़ी निवासी अमरनाथ कश्यप द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम मेहंदी निवासी रामायण खुटे द्वारा राशन कार्ड में केवाईसी न होने की समस्या का निराकरण करवाने, तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम सिंघुल निवासी रामस्वरूप केंवट द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन में त्रुटि सुधार करवाने, ग्राम दुरपा निवासी श्रीमती सरस्वती यादव द्वारा महतारी वंदन योजना के आवेदन में तकनीकी त्रुटि सुधार करवाने, तहसील जांजगीर के नैला भाठापारा वार्ड नंबर 2 निवासी लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

10021710615960276065565714537

Related Articles

Back to top button