Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे बने ‘निक्षय मित्र’, टीबी मरीजों को वितरित किए पोषण आहार किट

टीबी उन्मूलन अभियान में सहभागिता की अपील, 5 मरीजों को मिला पोषण सहयोग

जांजगीर-चांपा, 6 अप्रैल 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने टीबी उन्मूलन अभियान के तहत ‘निक्षय मित्र’ बनकर 5 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किए। इस पहल के माध्यम से उन्होंने मरीजों के उपचार में पोषण की अहम भूमिका पर जोर दिया।

निक्षय मित्र बनने की अपील
कलेक्टर महोबे ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों, संस्थाओं और समाजसेवी संगठनों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उचित पोषण मिलने से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और वे तेजी से स्वस्थ हो पाते हैं।

टीबी मुक्त जिले का लक्ष्य
कलेक्टर ने कहा कि यह एक जनभागीदारी आधारित अभियान है, जिसमें सभी के सहयोग से जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता श्रीवास सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button