जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कलेक्टर ने ली बैठक, घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने और वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर Janmejaya Mahobe ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग, ऑयल कंपनी के अधिकारियों और गैस वितरकों की बैठक लेकर जिले में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग रोकने के निर्देश
कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग न होने दिया जाए। इसके साथ ही वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर जोर
बैठक में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने भी घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने और उपभोक्ताओं के ई-केवाईसी कार्य को जल्द पूरा कराने के संबंध में गैस एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू सहित ऑयल कंपनियों के अधिकारी, गैस वितरक और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




