Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य मुलाकात

नियुक्ति पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई, योग के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता बढ़ाने पर हुई चर्चा

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई।

योग गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा

मुलाकात के दौरान प्रदेश में योग के संवर्धन, जनजागरूकता और योग संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

नई गति मिलने की जताई उम्मीद

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ योग आयोग प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े अभियानों को नई गति देगा।

Related Articles

Back to top button