मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा का चुनाव संपन्न: पूनम अग्रवाल अध्यक्ष, अनीता सचिव और ममता को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला जांजगीर का वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 के लिए सत्संग भवन नैला में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। संगठन की मजबूती और पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को देखते हुए सदस्यों ने एक बार फिर पूनम अग्रवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ चुनाव
यह चुनाव मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन 4) अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी के निर्देश और प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कराया गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा
चुनाव प्रक्रिया के उपरांत सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया, जिसमें प्रमुख पदों पर नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: श्रीमती पूनम अग्रवाल (पुनः निर्वाचित)
सचिव: श्रीमती अनीता अग्रवाल
कोषाध्यक्ष: श्रीमती ममता मोदी
निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सभी सदस्यों का मुंह मीठा कराया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “शाखा के सदस्यों ने मेरी कार्यक्षमता पर विश्वास कर मुझे पुनः यह जिम्मेदारी दी है, जिसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगी। जिस तरह पिछले वर्ष हमने मिलकर सेवा कार्य किए, आगामी वर्ष में भी जनहित के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।”
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस चुनावी अवसर पर प्रांतीय निर्देश श्रीमती सुनीता मोदी, प्रांतीय संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल, श्रीमती मनीषा अग्रवाल, श्रीमती पूनम जगानी, श्रीमती बबीता गर्ग, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती राधा अग्रवाल, श्रीमती संतोष अग्रवाल, श्रीमती मधु शर्मा सहित बड़ी संख्या में जागृति शाखा की सदस्य उपस्थित रहीं।




