जाँजगीर -चाँपा

भीषण गर्मी में Enjoy ग्रुप नैला की पहल, राहगीरों को पिलाया शरबत

गर्मी से राहत देने समाजसेवियों ने किया शरबत वितरण, लोगों ने सराहा प्रयास

नैला। भीषण गर्मी के बीच सामाजिक संस्था Enjoy ग्रुप नैला द्वारा राहगीरों और आमजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को शरबत पिलाकर गर्मी से बचाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों एवं समाजसेवियों ने स्वयं उपस्थित होकर लोगों को शरबत वितरित किया। भीषण गर्मी के मौसम में इस सेवा कार्य को लोगों ने सराहनीय पहल बताया।


इस अवसर पर समाजसेवी राजू पालीवाल, प्रदीप गोयल, संदीप शर्मा, अमिताभ शर्मा, मनोज अग्रवाल कालू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने लोगों से गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
Enjoy ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button