जाँजगीर -चाँपा

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों का सम्मान

90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित, भविष्य के लिए किया प्रेरित

जांजगीर चाम्पा। चांपा नगर के लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संचालक संघ द्वारा आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के विद्यार्थी अभय शर्मा ने 95.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं सौम्या साहू ने 93.66 प्रतिशत, आराध्या देवांगन ने 93.05 प्रतिशत, उस्मिता सरकार ने 91.33 प्रतिशत, निशिका जसवानी एवं सुधीर पटेल ने 90.83 प्रतिशत तथा दिव्या बरेठ ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें भविष्य के लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करना भी जरूरी है। उन्होंने छात्रों से निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

विद्यार्थियों की इस सफलता पर लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन, लायंस क्लब अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी, स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अजिता वी. के. सहित समस्त लायंस परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button