जाँजगीर -चाँपा

बलौदा: सड़क हादसों पर लगाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार ने किया ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट पर सड़क सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से सोमवार को बलौदा क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने लोक निर्माण विभाग (PWD), परिवहन विभाग और पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्घटनाजन्य स्थलों का निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दुर्घटनाजन्य स्थलों का किया निरीक्षण

संयुक्त टीम ने थाना बलौदा क्षेत्र के बुडगहन, सराईसिंगार, डोंगरी और बलौदा पहारिया सहित उन स्थानों का निरीक्षण किया, जहां पूर्व में सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, चेतावनी संकेतक, रोड मार्किंग, मोड़ तथा ब्लैक स्पॉट की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया।

दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण आए सामने

निरीक्षण के दौरान तेज गति से वाहन चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन, चेतावनी संकेतकों एवं रोड मार्किंग की कमी, सड़क किनारे अतिक्रमण, दृश्यता बाधित करने वाले मोड़ तथा कुछ स्थानों पर खराब सड़क संरचना को दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों के रूप में चिन्हित किया गया।

सुधारात्मक कार्रवाई के लिए दिए निर्देश

संयुक्त निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को चेतावनी संकेतक लगाने, स्पीड ब्रेकर बनाने, सड़क की मरम्मत कराने, अतिक्रमण हटाने तथा यातायात नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। इन बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाएगा।

यातायात नियमों के पालन की अपील

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की।

1002592999725645735562130528

Related Articles

Back to top button