क्राइमजाँजगीर -चाँपा

चांपा: 10 महीने से फरार डीजल चोरी का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस के अनुसार, मालवाहक ट्रकों से 577 लीटर डीजल चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। मामले के दूसरे आरोपी की मृत्यु हो चुकी है।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चांपा

चांपा पुलिस ने मालवाहक ट्रकों से डीजल चोरी के मामले में करीब 10 महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आशीर्वाद बिल्टकॉन ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मुंशी मोहित सेठी ने 3 अक्टूबर 2025 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कंपनी के दो ट्रक 26 सितंबर 2025 को जयरामनगर से छुरी के लिए रवाना हुए थे। अगले दिन दोनों वाहनों की लोकेशन हथनेवरा चौक स्थित एक ढाबे के पास मिली, जबकि दोनों चालकों के मोबाइल फोन बंद थे।

577 लीटर डीजल चोरी होने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 30 सितंबर 2025 को ट्रकों की जांच करने पर डीजल टंकियों के ताले टूटे मिले। दोनों वाहनों से करीब 577 लीटर डीजल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 54 हजार रुपये बताई गई, गायब था। साथ ही ट्रकों के टायर बदले जाने की भी जानकारी सामने आई। इसके आधार पर थाना चांपा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अमृतसर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान फरार आरोपी रंजीत सिंह (55 वर्ष) निवासी ग्राम ढाडे, थाना इस्लामाबाद, जिला अमृतसर (पंजाब) के अमृतसर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम पंजाब रवाना हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर चांपा लाया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

दूसरे आरोपी की हो चुकी है मृत्यु

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि इस मामले का दूसरा आरोपी राजू सिंह (26 वर्ष), निवासी चांविंदा देवी, थाना मंजिठा, जिला अमृतसर (पंजाब) की मृत्यु हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर तथा आरक्षक प्रकाश द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button