Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

चावल उत्सव के साथ “आवास दिवस” एवं “रोजगार दिवस” का किया गया आयोजन

मोर गांव-मोर पानी” के संकल्प के साथ गांव-गांव में विकास का महा अभियान

जांजगीर चाम्पा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज “चावल उत्सव” के साथ “आवास दिवस” एवं “रोजगार दिवस” का आयोजन किया गया। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की व्यापक सहभागिता निभायी।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रगति, स्वीकृत राशि, जियो-टैगिंग एवं अन्य प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। साथ ही, 90 दिनों में सभी स्वीकृत आवास पूर्ण करने हेतु ग्राम सभाओं में कार्ययोजना तैयार की गई। मोर गांव-मोर पानी महाअभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। विभिन्न स्थलों पर जल संरचनाओं के निर्माण, भूमिपूजन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए। वृक्षारोपण एवं नर्सरी कार्यों की तैयारी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सीएलएफ के माध्यम से नए तालाब निर्माण हेतु स्थलों का चिन्हांकन कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने की दिशा कार्य करने कहा गया। मनरेगा के अंतर्गत नए कार्यों की शुरुआत, आजीविका डबरी निर्माण तथा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर कहा गया।

10021710322121392165330804724

Related Articles

Back to top button