क्राइमजाँजगीर -चाँपा

फेसबुक से दोस्ती, शादी का झांसा देकर अनाचार आरोपी गिरफ्तार

सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर चाम्पा। फेसबुक के माध्यम से युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी हंसले उर्फ अश्वनी हंसराज (23 वर्ष), निवासी मोहगांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।


पुलिस से  प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button