Chhattisgarh

रायपुर में होली पर जमकर छलके जाम: 4 दिनों में गटक गए 58 करोड़ की शराब, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा!


रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार होली का खुमार सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ‘मधुशाला’ में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिली। रंगों के इस महापर्व पर रायपुरवासियों ने जश्न के साथ जमकर जाम छलकाए। आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है महज 4 दिनों में 58 करोड़ रुपये की शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है।

आंकड़ों की जुबानी

इस साल होली पर शराब की मांग ने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।
कुल बिक्री: ₹58 करोड़ (पिछले 4 दिनों में)
बढ़त: पिछले साल के मुकाबले 91 लाख रुपये ज्यादा की शराब बिकी।

क्यों बढ़ा ग्राफ
आबकारी विभाग के अनुसार, होली के दौरान दोस्तों और परिवार के साथ गेट-टुगेदर और पार्टियों का चलन बढ़ने से शराब दुकानों पर भारी भीड़ रही। शहर के प्रमुख इलाकों की शराब दुकानों पर लंबी कतारें देखी गईं, जिसके चलते विभाग को कई केंद्रों पर अतिरिक्त स्टॉक तक मंगवाना पड़ा।


पिछले साल से भी आगे निकला ‘कारोबार’
राजस्व के नजरिए से देखें तो पिछले साल की तुलना में इस बार की 91 लाख रुपये की अतिरिक्त बिक्री यह संकेत देती है कि त्योहारों पर शराब का कारोबार लगातार ग्राफ ऊपर की ओर ले जा रहा है। रायपुर जिले में देसी और अंग्रेजी, दोनों ही सेगमेंट में तगड़ी डिमांड दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button