Chhattisgarh

जांजगीर: जिले को मिली 6 नई आधुनिक ‘संजीवनी’ एम्बुलेंस, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की कड़ी में आज जांजगीर-चांपा जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिला चिकित्सालय जांजगीर से 06 अत्याधुनिक 108 संजीवनी एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े और जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि इन 6 एम्बुलेंसों में से 05 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 01 एडवांस लाइफ सपोर्ट वाहन हैं। इन वाहनों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक और उन्नत उपचार देने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिनमें शामिल हैं: बी.पी. मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ई.सी.जी. मॉनिटर और ग्लूकोमीटर। ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाईजेशन और पोर्टेबल वेंटिलेटर। डिफिब्रिलेटर मॉनिटर, सिरिंज पंप और लैरिंजोस्कोप जैसे जीवन रक्षक उपकरण।


जनमानस को मिलेगा सीधा लाभ
इन नई एम्बुलेंसों के आने से जिले के दूरदराज क्षेत्रों से गंभीर मरीजों को सुरक्षित और त्वरित रूप से अस्पताल पहुँचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. एस. कूजूर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (NHM)  उत्कर्ष तिवारी, अस्पताल प्रबंधक  अंकित ताम्रकार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button