Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

बड़ा हादसा: जांजगीर-चांपा में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन; प्रिंसिपल, 2 शिक्षिका और 9 बच्चे घायल

निजी वाहन को बनाया था स्कूल वैन, क्षमता से अधिक भरे थे बच्चे; परिवहन और शिक्षा विभाग के नियमों की उड़ी धज्जिया


जांजगीर-चांपा । पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुथूर में आज सुबह एक निजी वाहन (स्कूल वैन के रूप में प्रयुक्त) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में स्कूल के प्रिंसिपल, दो शिक्षिकाएं और 9 मासूम बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार जारी है।


आंखों के सामने छाया अंधेरा और हो गया हादसा
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुथूर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर की वैन बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन को स्वयं स्कूल के प्रिंसिपल बीपी शर्मा चला रहे थे। पूछताछ में प्रिंसिपल ने बताया कि मुड़पार और कुथूर से बच्चों को पिकअप करने के दौरान अचानक उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया, जिससे वह संतुलन खो बैठे और वैन सीधे सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।


चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों और शिक्षकों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की स्थिति:

  • बच्चे: 2 बच्चों के सिर में गंभीर चोट आई है जिन्हें टांके लगाए गए हैं, जबकि 7 अन्य को हल्की चोटें हैं।
  • शिक्षिका: 30 वर्षीय संतोषी शर्मा का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।
  • प्रिंसिपल: बीपी शर्मा को भी मामूली चोटें आई हैं।
  • सिविल सर्जन के अनुसार सभी बच्चे अभी ‘ऑब्जर्वेशन’ में हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
  • स्कूल प्रबंधन निजी पासिंग वाहन का उपयोग व्यावसायिक (स्कूली बच्चों के लिए) रूप में कर रहा था।
  • वैन में क्षमता से अधिक बच्चों और स्टाफ को बैठाया गया था।
  • क्या वाहन के पास फिटनेस सर्टिफिकेट और स्कूली बस के लिए निर्धारित सुरक्षा मानक (पीला रंग, जाली, अटेंडेंट) थे? यह जांच का विषय है।

Related Articles

Back to top button