pm modiजाँजगीर -चाँपा

‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण और जनजागरण का सशक्त माध्यम : इंजी. रवि पाण्डेय

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के संदेश किसानों, युवाओं और समाज के हर वर्ग को कर रहे प्रेरित

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी को प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने वाला बताया है।

इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, नवाचारकर्ताओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों का उल्लेख कर पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी की भावना को निरंतर सशक्त कर रहा है।

किसानों के लिए उपयोगी हैं प्रधानमंत्री के संदेश

रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कृषि क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर दिए गए संदेश किसानों के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायी हैं। इससे किसान आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक पद्धतियों और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

अनसुने नायकों को मिल रही पहचान

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के नागरिकों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम बन गया है। इस मंच के जरिए समाज के अनसुने नायकों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है, जिससे सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का आह्वान

इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रदेश के किसानों एवं आमजन से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button