Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

सुरक्षित मातृत्व सप्ताह: महिलाओं को स्वास्थ्य व अधिकारों के प्रति किया जागरूक, आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रम, सुरक्षित प्रसव व पोषण पर दिया गया जोर

जांजगीर-चांपा, 16 अप्रैल। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में ‘बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ’ योजना अंतर्गत जिले में 11 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रसव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इन केंद्रों में हुआ आयोजन
जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि पामगढ़ क्षेत्र के भखराभाठा आंगनबाड़ी केंद्र तथा जांजगीर परियोजना अंतर्गत ग्राम कुथुर (केंद्र क्रमांक-7, नवागढ़) के टुरी ग्राम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुरक्षित प्रसव पर विशेष जोर
कार्यक्रम में संस्थागत प्रसव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि अस्पताल में प्रसव कराने से जटिलताओं में कमी आती है और मातृ व शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा सकता है।

गर्भावस्था में जरूरी सावधानियां बताईं
महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन, संतुलित आहार और टिटनेस टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गई।

नवजात देखभाल व टीकाकरण पर जानकारी
कार्यक्रम में नवजात को जन्म के तुरंत बाद मां का पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाने, शिशु के पूर्ण टीकाकरण और धात्री माता की देखभाल पर भी जोर दिया गया।

लिंग परीक्षण कानूनन अपराध बताया
पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत लिंग परीक्षण को दंडनीय अपराध बताते हुए इसके उल्लंघन पर सख्त सजा के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

योजनाओं की दी गई जानकारी
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता, पंजीकरण प्रक्रिया और किस्तों की जानकारी भी विस्तार से दी गई।

10022101905174822117400024553

Related Articles

Back to top button